सतना 20 मई. मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने मैहर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व कार्यों एवं पेयजल की स्थिति, गेहूं उपार्जन एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, आरती यादव, डॉ आरती सिंह, सीईओ जनपद ओपी अस्थाना, एमएल प्रजापति, नगर पालिका अधिकारी लालजी ताम्रकार सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला प्रमुख अधिकारी गूगल मीट से वर्चुअली जुड़े। कलेक्टर मैहर बाटड ने सभी राजस्व कोर्टवार आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की।
उन्होने नायब तहसीलदार कोर्ट अमदरा, ताला, रामनगर का प्रदर्शन न्यूनतम होने पर अप्रसन्नता जताई। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र के राजस्व कोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि कोई भी प्रकरण नॉट-अटेंड नहीं रहना चाहिये। उन्होने 50 दिवस से अधिक की शिकायतों को विभागवार आज ही कम से कम 50 प्रतिशत निराकरण करने का लक्ष्य दिया है।
गेहूं उपार्जन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा उपार्जन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। सभी राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार निरंतर भ्रमण करते हुये खरीदी के अंतिम दिनों में सघन निगरानी बनाये रखें। खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता जिले में होने पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें। कलेक्टर ने नगर पालिका क्षेत्र मैहर, नगर पंचायत अमरपाटन और रामनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा की। नगर पालिका अधिकारी मैहर लालजी ताम्रकार ने बताया कि केजेएस की इमलिया खदान से पानी लाने के बाद मैहर नगर की पेयजल आपूर्ति सुचारु और सुगम हो गई है। अब मैहर नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन की जा रही है।
WhatsApp Group Join Now
