भोपाल में प्रायमरी स्कूल 9.30 के बाद ही खुलेंगे : कलेक्टर

Satnafirst Desk
2 Min Read
primery chool bhopal
भोपाल. कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी किया है, जिसमें कक्षा 1 से लेकर पांचवी तक के बच्चों के स्कूल 9:30 बजे से पहले शुरू नहीं करने की बात कही गई है। स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का ये आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी 10 फरवरी तक के लिए लागू किया गया है।
मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के तेवर बीते कुछ दिनों में नरम पड़े हैं और अब सर्दी कम होने के बाद एक बार स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। स्कूलों की टाइमिंग को लेकर जारी नया आदेश  सरकारी व प्राइवेट सभी स्कूलों पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
बता दें कि अभी तक ठंड के कारण स्कूलों की टाइमिंग में ठंड को देखते हुए बदलाव किया गया था जिसमें एक बार फिर कुछ बदलाव किया गया है। कलेक्टर ने आदेश में लिखा है कि मौसम को देखते हुए जिले के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में 1 से 5 वीं तक की कक्षाएं सुबह 9.30 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएंगी, जबकि कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं को पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगा।
WhatsApp Group Join Now




Editing
पंचायत विभाग के विकास आयुक्त को पुनः सभी ग्राम पंचायत सचिवों की सूचना का अधिकार अधिनियम की ट्रेनिंग …



Share This Article