कांग्रेस का हार पर मंथन शुरु, मीटिंग में संगठन पर खड़े हो रहे सवाल

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– प्रत्याशियों को दिया गया स्पेशल फॉर्म; पूछे गए ये 9 सवाल

भोपाल,  6 जुलाई. मध्य प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय बड़ी बैठक प्रदेश कार्यालय में आज से शुरु हो गई है. 2023 विधानसभा के जीते और हारे प्रत्याशी बैठक में शामिल होने पहुंच गए हैं. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, सभी सह प्रभारी बैठक के रहे हैं. हारे और जीते हुए प्रत्याशियों की संभागवर बैठक होगी.

पीसीसी में कांग्रेस का हार पर मंथन शुरू हो गया. बैठक में संगठन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह 230 विधानसभा के प्रत्याशियों से फीडबैक ले रहे हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने प्रत्याशियों को स्पेशल फॉर्म दिया है. फॉर्म में पूछा हार के क्या कारण रहे, किसने मदद की किसने नहीं की. यूथ कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस ने क्या मदद की? मौजूदा संगठन के क्या हालात हैं? मंडलम सेक्टर कमेटियों की चुनावों में क्या भूमिका रही? संगठन को कैसे मजबूत किया जाए इसका भी सुझाव मांगा गया है.

संगठन में बदलाव को लेकर कही ये बात

बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बैठक कर हार का पता लगाया जाएगा. हार के कारण को पता लगाकर उसे दूर किया जाएगा. संगठन को मजबूत करने पर फोकस रहेगा. उन्होंने ये भी कहा कि जल्द अभियान शुरू किया जाएगा. पार्टी के लोग जनता के बीच जाएंगे और सरकार की वादा खिलाफी को जनता को बताया जाएगा. मध्य प्रदेश में जो बदलाव होगा उसे बैठकर तय करेंगे.

3 दिवसीय दौरे पर प्रदेश प्रभारी

गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह तीन दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. जो आज 6 जुलाई को विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों से चर्चा करेंगे. जबकि 7 जुलाई को अलग-अलग कमेटियों की बैठक होनी हैं. इस दौरान कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने को लेकर मंथन किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश के मुद्दों को लेकर आंदोलन की भी रणनीति बनाई जाएगी.

Share This Article