कांग्रेस नेता पंकज संघवी और अंतर सिंह भाजपा में शामिल

Satnafirst Desk
2 Min Read
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है यहां के दो बड़े नेताओं ने भाजपा की संस्था ले ली है। पंकज सांगवी और अंतर सिंह दरबार अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को इंदौर के महू से कांग्रेस के पूर्व विधायक  अंतरसिंह दरबार, वरिष्ठ नेता  पंकज सिंघवी, धामनौद नगरपालिका अध्यक्ष  सीमा विष्णु पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्यप्रदेश कांग्रेस पान उत्पादक व व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  बसंत चौरसिया एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन की प्रदेश महासचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, रीवा मऊगंज के नगरपरिषद अध्यक्ष  ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  संजय त्रिपाठी, हनुमना नगरपरिषद अध्यक्ष  आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष  शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के कांग्रेस जिला संगठन मंत्री  अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार सहित हजारों कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  माया नारोलिया, पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी  आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।
Share This Article