निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन न करने वाले 55 कलेक्टरों के विरुद्ध अवमानना याचिका दायर

Satnafirst Desk
1 Min Read
– कलेक्टरों के विरुद्ध 15 अप्रैल से पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू करेगा मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच
भोपाल, 10 अप्रैल। उच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन न करने वाले कलेक्टरों के विरुद्ध अवमानना याचिका दायर करने के बाद अब मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच कलेक्टरों के विरुद्ध 15 अप्रैल से पोस्टकार्ड आंदोलन शुरू करेगा। पोस्टकार्ड प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम हजारों की संख्या में लिखे जाएंगे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि प्रदेश के कलेक्टर उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश कथा राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, इसलिए ऐसे 55 कलेक्टरों के विरुद्ध अवमानना याचिका सोमवार को न्यायालय में दायर कर दी गई है।
WhatsApp Group Join Now

उनका आरोप है कि कलेक्टरों द्वारा चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी द्वारा मेडिकल अवकाश लेने पर जबरदस्ती नियम विरुद्ध अनिवार्य सेवानिवृत किया जा रहा है। कलेक्टर कर्मचारी विरोधी रवैया अपना रहे हैं, जिसका जवाब पोस्टकार्ड आंदोलन के माध्यम से दिया जाएगा।

Share This Article