सतना :लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करने दरों के निर्धारण के संबंध में सतना के अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्धारित दरों के आइटम वार सूची पर चर्चा कर वर्तमान प्रचलित दरों पर आइटमो के रेट निर्धारित किये गये। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, एसडीएम एसके गुप्ता, आरएन खरे, विकास सिंह, आरती यादव, जिला कोषालय अधिकारी टीएन टेकाम, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री व्हीआर सिंह, एडीपीओ पेंशन शशि कुमार शुक्ल, मनीष कुमार तिवारी, राजेश्वर प्रसाद पाठक, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह, बद्री दाहिया एवं राजनैतिक दलों के साबिर खान, डॉ. अमित सिंह, रमाकांत गौतम, विनोद अग्रवाल उपस्थित रहे।
