कुबेरेश्वर धाम में कथा, इंदौर- भोपाल मार्ग पर 13 मार्च तक रहेगा वाहनों का डायवर्सन

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

इंदौर भोपाल राजमार्ग पर भारी वाहनों, छोटे वाहन एवं यात्री बस के लिए डायवर्सन प्लान.

भोपाल. 07 मार्च. यदि आप भोपाल से इंदौर आ या जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए काम की है. जिला सीहोर थाना मण्डी अंतर्गत कुबेरेश्वर धाम में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा रुद्राक्ष महोत्सव अंतर्गत शिवमहापुराण कथा का आयोजन 07 से 13 मार्च तक किया जावेगा, जिसमें आयोजन समिति द्वारा 05 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आवागमन की संभावना है।

उक्त कार्यक्रम के दौरान 08 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में उज्जैन आने वाले श्रद्धालु उज्जैन दर्शन उपरांत जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कार्यकम में भी सम्मिलित होंगे।

शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से सडक मार्ग द्वारा आवागमन होगा। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उक्त कार्यक्रम के दौरान डायवर्सन मार्ग से भारी वाहनों को निकाला जाएगा.

भोपाल से इन्दौर जाने वाले भारी वाहनों के लिए

भोपाल से श्यामपुर व्यावरा होते हुये इन्दौर जा सकेंगे* *(तूमडा दोराहा जोड होते हुये ).

इन्दौर से भोपाल जाने वाले भारी वाहन

देवास से व्हाया व्यावरा,श्यामपुर होते हुये भोपाल जा सकेंगे.

उपरोक्त डायवर्सन 06 मार्च से कथा समाप्ति अर्थात् 13 मार्च तक जारी रहेगा.

छोटे वाहनो एवं यात्री बसों का डायवर्सन प्लान

इसके अतिरिक्त भोपाल से सीधे आष्टा, देवास इंदौर जाने वाले सभी छोटे वाहन एवं यात्री बस सीहोर स्थित क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ एवं अमलाहा होते हुए इंदौर को ओर जायेगे । इसी प्रकार इंदौर से भोपाल सीहोर जाने वाले वाहन अमलाहा से भाऊखेड़ी जोड़ एवं क्रिसेंट चौराहा होते हुए सीहोर, भोपाल जा सकेंगे। केवल कुबेरेश्वर धाम जाने वाले वाहन ही सीधे हाईवे से जा सकेंगे, अन्य सभी वाहनों को डायवर्सन मार्ग से ही संचालित किया जाएगा।

 

Share This Article