दिव्य आहार औद्योगिक इकाई से मिलेगा 60 से अधिक लोगों को रोजगार

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा। रीवा जिले के गुढ़ इंडस्ट्रियल क्षेत्र में लगाए गए दिव्य आहार औद्योगिक इकाई से जहाँ एक ओर जहाँ 10 से 12 प्रशिक्षित लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं 40 से अधिक अन्य लोग भी रोजगार पा सकेंगे। इस औद्योगिक इकाई का  विधि-विधान पूर्वक लोकार्पण संपन्न हुआ।

औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधि शशांक शुक्ला ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र गुढ़ में अधोसंरचना के कार्यों व मूलभूत सुविधाओं के साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी के कारण हमने राइस मिल लगाने का निर्णय लिया। प्रशासन के सहयोगात्मक रवैये व बैंक के सहयोग से बिना किसी परेशानी के 9 करोड़ रुपए निवेश कर इकाई की स्थापना की। अब इसके स्थापित हो जाने से हमारी आर्थिक आय तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ 60 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

Share This Article