प्रथम चरण के लिये शाम 6 बजे से बंद होगा चुनाव प्रचार

Satnafirst Desk
1 Min Read
  • विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में शाम 4 बजे बंद होगा प्रचार.
भोपाल, 17 अप्रैल. लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण में मध्यप्रदेश के जिन 6 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होना है, वहां पर 17 अप्रैल की शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होना है, अत: इन क्षेत्रों में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा।
WhatsApp Group Join Now

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के लिये निर्धारित समय के 48 घण्टे से पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन अभियान चलाया जाता है।

प्रथम चरण में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिन्दवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

Share This Article