त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त

Satnafirst Desk
2 Min Read

मैहर,  23 मार्च. मैहर जिला अंतर्गत होली पर्व पर शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर मैहर रानी बाटड द्वारा शहरी क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने अनुविभागीय दंडाधिकारी मैहर विकास सिंह को कार्यपालिक दंडाधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Group Join Now

इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र एवं संबंधित थाना क्षेत्रों के लिये तहसीलदार मैहर जितेंद्र पटेल एवं तहसील अंतर्गत क्षेत्रों के लिये नायब तहसीलदार अमदरा सुनील द्विवेदी और नायब तहसीलदार बदेरा प्रेमलाल चौधरी की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में संपूर्ण व्यवस्था के लिये अपर कलेक्टर मैहर शैलेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही कलेक्टर  बाटड ने अनुविभागीय दंडाधिकारी रामनगर और अमरपाटन को भी निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में त्यौहारो के दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने ड्यूटी आदेश जारी करें।

मतदान दलों की ठहरने की व्यवस्था करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण 25 अप्रैल को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना से किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने मतदान सामग्री प्राप्त करने दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मतदान दलों के कर्मचारियों की रात्रि में ठहरने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित को दिये हैं।

जारी निर्देश में कहा गया है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मतदान दलों के कर्मचारी अपनी सुविधा की दृष्टि सामग्री वितरण की पूर्व रात्रि में हीं जिला मुख्यालय पहुंचने लगते हैं। जिस कारण से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान दलों को असुविधा नहीं हो इसके लिये स्थल चयन कर ठहरने के समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें।

Share This Article