किसान गण ध्यान दे.. चना, मसूर, सरसों की खरीदी के लिये 14 उपार्जन केंद्रों का निर्धारण

Satnafirst Desk
5 Min Read
सतना 6 अप्रैल. रबी विपणन वर्ष 2024-25 की उपज चना, मसूर, राई, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक की जाएगी। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिला उपार्जन समिति की सहमति से उपार्जन के लिये 14 केंद्रो का निर्धारण किया है।
कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा उपार्जन कार्य के लिये 14 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इन उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं को देखते हुये और शासन के निर्देशानुसार उपार्जन कार्य संपादित कराने नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
WhatsApp Group Join Now

जारी आदेशानुसार तहसील नागौद की खरीदी संस्था विपणन सहकारी समिति मर्यादित नागौद के खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी नागौद, सहकारी समिति सेमरी के केंद्र वैभव लक्ष्मी वेयरहाउस नागौद, सहकारी समिति जसो के केंद्र एबी वेयरहाउस नागौद के लिये वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एसके सिंह चौहान (मोबाइल नंबर 9993825588) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार तहसील उचेहरा अंतर्गत खरीदी संस्था विपणन सहाकारी समिति उचेहरा के खरीदी केंद्र बरमेंद्र वेयरहाउस के लिये कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी (मो.नं. 9425868918), तहसील मझगवां और कोठी की संस्था सहकारी समिति मझगवां के केंद्र जागेश्वर वेयरहाउस मझगवां, तहसील बिरसिंहपुर की सहकारी समिति नयागांव खुटहा के केंद्र महामाया वेयरहाउस तिघरा के लिये कृषि विस्तार अधिकारी जय नारायण पांडेय (मो.नं. 8085135881) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जारी आदेशानुसार तहसील रामपुर बघेलान और कोटर की खरीदी संस्था रामानुजम विपणन सहकारी समिति रामपुर बघेलान के खरीदी केंद्र एस.डब्लू.सी. लखनवाह के लिये कृषि विस्तार अधिकारी अशोक कुमार निगम (मो.नं. 7389561288), तहसील रघुराजनगर अंतर्गत गैवीनाथ विपणन सहकारी समिति के केंद्र कृषि उपज मंडी सतना के लिये कृषि विस्तार अधिकारी राजललन बागरी (मो.नं. 9754043499) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार तहसील मैहर अंतर्गत मां शारदा सहकारी समिति के खरीदी केंद्र मारुति नंदन वेयरहाउस, सहकारी समिति बठिया के केंद्र कांती अवस्थी वेयरहाउस नादन और सहकारी समिति बदेरा के केंद्र एसपी वेयरहाउस चटकेला ककरा एवं तहसील रामनगर अंतर्गत सेवा सहकारी समिति गंजास के खरीदी केंद्र मे. महाऋषि मार्कण्डेय चंदवार के लिये के लिये कृषि विस्तार अधिकारी विष्णु कुमार त्रिपाठी (मो.नं. 9425886587) तथा तहसील अमरपाटन अंतर्गत सहकारी समिति अमरपाटन के केंद्र दुलारी वेयरहाउस अमरपाटन के लिये कृषि विस्तार अधिकारी केपी पांडेय (मो.नं. 7974631773) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि फसल उपार्जन के लिये जारी निर्देशों का पालन कराते हुये निर्धारित समय में केंद्रों में उपस्थित रहकर कार्यवाही संपादित कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्य संपादन की जानकारी क्षेत्र सहायक कार्यालय जिला विपणन अधिकारी सतना को उपलब्ध कराना होगी। यहां से जानकारी को उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास सतना को भेजी जायेगी।

खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने नोडल अधिकारी नियुक्त

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी निर्धारित उर्पाजन केंद्रों में की जायेगी। खरीदी कार्य के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की नीति निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में खरीदी कार्य का निरीक्षण करने नोडल अधिकारियों को नियुक्त की गई है।

कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास मनोज कश्यप, परियोजना संचालक आत्मका राजेश त्रिपाठी और उप संचालक उद्यानिकी नारायण सिंह कुशवाह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी नोडल अधिकारी उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।

निरीक्षण की रिपोर्ट का प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) का उपलब्ध करायेंगे। साथ ही निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों में पाई गई कमियों को दूर करने केंद्र के अधिकारियों को निर्देशित भी करेंगे। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदार को भी निर्देशित किया है।

चना, मसूर, सरसों की खरीदी 31 मई तक

रबी विपणन वर्ष 2024-25 की उपज चना, मसूर और सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक की जाएगी। किसानों से समर्थन मूल्य पर चना 5440 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 6425 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों 5650 रुपये प्रति क्विंटल पर उपार्जित किया जायेगा।
Share This Article