भोपाल में पहली बार 89 साल की उल्फत बी ने घर पर किया मताधिकार का प्रयोग

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल. 26 अप्रैल. लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से 85 प्लस और दिव्यांगजनों के घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई. नरेला विधानसभा 151 के बूथ नबंर 275 की 89 साल की वृद्ध महिला उल्फत बी पति स्व. मोहम्मद हुसैन ने नगर निगम कॉलोनी स्थित अपने निवास पर मतधिकार का प्रयोग किया.

मतदान कराने पहुंची टीम में सेक्टर ऑफिसर डॉ शंशाक झा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 पल्स आयु वाले बुजुर्गों के घर जाकर मतदान करवाया जा रहा है. इसी क्रम में उल्फत बी के घर जाकर मतदान कराया गया. इस मौके पर डॉ. झा की टीम के अलावा रमेश केवट, बीएलओ सुपरवाइजर आदेश जैन, बीएलओ एम लावण्या और वृद्ध महिला की पोती सना तबस्सुम उपस्थित रही.

सना ने बताया कि दादी उल्फत बी 1945 के बाद से हरेक लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पिछले विधानसभा चुनाव तक वे बूथ पर जाकर वोट देती थी. लेकिन इस बार स्वास्थ्य अधिक खराब होने से घर पर मतदान का प्रोयग करने की मांग की, जिसे निर्वाचन अधिकारियों ने स्वीकार किया, हम इन अधिकारियों के आभारी है, जिन्होंने दादी को वोट देने का अवसर दिया है

Share This Article