होलिका दहन में लकड़ी का नहीं गौ काष्ठ का उपयोग करें: वन मंत्री 

Satnafirst Desk
1 Min Read
  • होली पर्व की शुभकामनाएँ दी
भोपाल, 15 मार्च. वन, पर्यावरण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से होलिका दहन में लकड़ी का उपयोग नहीं करते हुए गौ काष्ठ का उपयोग करने की अपील की है। चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली पर्व का विशेष महत्व है। समाज के सभी वर्ग होली पर्व को मिल-जुलकर हर्षोल्लास से मनाते हैं।

वन, पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर गौ-काष्ठ का उपयोग करना पर्यावरण के लिए ज्यादा उचित है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण सुरक्षा और वनों का संरक्षण होगा। समय की आवश्यकता के अनुसार लकड़ी का कम से कम उपयोग किया जाये। उन्होंने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को होली पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दीं।

Share This Article