मुंबई, 7 दिसंबर । भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुंबई (आईआईएम मुंबई) के छात्रों द्वारा सोमवार से व्यवसाय उत्सव आवर्तन 2024 के तहत चार दिवसीय विचार-मंथन सत्र आयोजित हो रहा रहा है। सोमवर 9 दिसंबर से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम शीर्ष मार्केट लीडर्स और उद्योग विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा, जो आर्थिक रुझानों, एआई-आधारित बाजार संचालन और उभरते नौकरी बाजार पर चर्चाएं करेंगे। यह कार्यक्रम प्रबंधन छात्रों को भविष्य के उद्योगों के साथ अपने कौशल को संरेखित करने और उन्नत करने के लिए मार्गदर्शन करेगा।
इस कार्यक्रम में 250 से अधिक कॉर्पोरेट्स, 25़ सीएक्सओ और 8,000 से अधिक बी-स्कूल छात्र भाग लेंगे . ये एक ऐसा एक प्रमुख मंच हैं जहां उद्योग के विचारशील नेता और विद्यार्थी आपस में ज्ञान साझा करेंगे। आईआईएम मुंबई के निदेशक प्रो. मनोज कुमार तिवारी ने कहा, ष्हमारी यह यात्रा आवर्तन 2024 को एक वैश्विक मंच के रूप में विकसित कर रही है, जहां छात्र उद्योग विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर अपने करियर को आकार देने के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्राप्त कर सकेंगे।ष्
आवर्तन 2024 की प्रमुख आकर्षणों में प्रमुख सत्र, कार्यशालाएं, और सम्मान समारोह शामिल होंगे, जिनमें स्थिरता, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, वित्त और विपणन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी।
मुख्य कार्यक्रम और विशेष सत्र इस तरह है। सस्टेनिबिलिटी सम्मेलन 9 दिसंबर को होगा जिसमें प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों की उपस्थिति रहेगी। इसी दिन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन सम्मेलन में डीएचएल और एस्सार जैसे शीर्ष नेताओं के विचार रखेंगे। 10 दिसंबर को सीएक्सओ कनेक्ट होगा जिसमें उद्योग के दिग्गजों के साथ नेटवर्किंग सत्र होगा।इस दिन पुरस्कार और सम्मान समारोह होगा, जिसमें लक्ष्विज बिजनेस विजनरी अवार्ड्स से प्रमुख व्यावसायिक नेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
आवर्तन2024 छात्रों को एक अद्वितीय शैक्षिक अनुभव प्रदान करेगा और उन्हें उद्योग के अग्रणी विशेषज्ञों से सीधी अंतर्दृष्टि प्राप्त करने का अवसर देगा।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए जानकारी आईआईएम मुंबई की वेबसाइट पर है।
आईआईएम मुम्बई में 9 दिसंबर से चार दिवसीय व्यवसाय उत्सव
WhatsApp Group Join Now
