भोपाल, 3 अगस्त. राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम को भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस के वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।
जीएडी द्वारा जारी आदेश में 1989 बैच के आईएएस मोहम्मद सुलेमान एसीएस, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा प्रवासी भारतीय विभाग को कृषि उत्पादन आयुक्त मध्यप्रदेश शासन, 1990 बैच के एसएन मिश्रा कृषि उत्पादन आयुक्त तथा एसीएस परिवहन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग तथा अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग (अतिरिक्त प्रभार), 1992 बैच के केसी गुप्ता एसीएस उच्च शिक्षा एवं संसदीय कार्य (अतिरिक्त प्रभार) को अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण एवं संसदीय कार्य विभाग (अतिरिक्त प्रभार), 1993 बैच के संजय दुबे प्रमुख सचिव गृह विभाग को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, 1993 बैच के अनिरूद्ध मुकर्जी प्रमुख सचिव आयुष विभाग एवं लोक परिसंपत्ति, प्रबंधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को ओएसडी मप्र भवन नई दिल्ली, 1994 बैच की दीपाली रस्तोगी प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग को पंचायल एवं ग्रामीण विकास विभाग, 1996 बैच के डीपी आहूजा तथा मत्स्य विकास, आयुष विभाग तथा लोक परिसंपत्ति, 2000 बैच के विवेक कुमार पोरवाल प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं,तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश भोपाल को राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार), 2000 बैच के संदीप यादव प्रमुख सचिव विमानन विभाग तथा जनसंपर्क विभाग तथा एमडी मप्र माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग तथा आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल (अतिरिक्त प्रभार), 2006 बैच के सुदामा पंढरीनाथ खाड़े आयुक्त जनसंपर्क को सचिव जनसंपर्क तथा आयुक्त जनसंपर्क तथा एमडी माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) पदस्थ किया गया हैं।
आदेश में कई अधिकारियों से अतिरिक्त प्रभार वापिस लिये गये है, तो कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गये हैं। 1991 बैच के अशोक बर्णवाल अपर मुख्य सचिव वन विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ- साथ सहकारिता विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। 1994 बैच के संजय कुमार शुक्ल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को विमानन विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। इसी आदेश में 1997 बैच के सुखवीर सिंह प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ – साथ उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
