रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपए की ठगी करने वाले कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बताया गया है कि जगदलपुर में एक युवती से बिलासपुर के कंपनी के कर्मचारी ने नौकरी दिलाने की एवज में छह लाख रुपए की ठगी की है। आरोपी ने जगदलपुर की युवती से कहा था कि, स्वामी आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवा दूंगा। यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
मूल रूप से जगदलपुर निवासी पारो मौर्य ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, बिलासपुर के अजित कुमार दीक्षित (32) से उसकी 2021 से जान-पहचान है। अजित ने मेरी बहन रत्ना को स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी लगाने का वादा किया था। इसके एवज में उसने करीब छह लाख रुपए मांगे थे जो उसे दे दिए ।जिसके बाद उसने नौकरी नहीं लगवाई। बार-बार कहने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो पता चला कि ये शख्स फ्रॉड है। हमारे साथ फ्रॉड किया है। जब पैसे लौटाने कहा तो इसने मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
जिसके बाद बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने एक टीम बनाई। टीम को बिलासपुर भेजा गया और आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसे जगदलपुर लाया गया। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पैसे ठगी करना कबूल लिया है। जिसके बाद उसकी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
