- नवरात्रि में राजपुरोहित ने बनाई बेटी की कुंडली.
- मोहिना सिंह रीवा की राजकुमारी व टीवी एक्ट्रेस मोहिना के बड़े प्रशसंक वर्ग.
रीवा, 14 अप्रैल. राजकुमारी व टीवी एक्ट्रेस मोहिना सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया में उनके फैन पेज के जरिए सामने आई थी। अब राजपरिवार के द्वारा बेटी का नामकरण की प्रक्रिया अपनाई गई. नवरात्रि में बेटी की कुंडली भी राजपुरोहित द्वारा बनाई गई. एक इंटरव्यू के दौरान मोहिना ने सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। इसके साथ ही बेटी के नाम का भी खुलासा किया.
मोहिना सिंह रीवा की राजकुमारी व टीवी एक्ट्रेस होने के चलते काफी मशहूर हुईं थी. एक डांस रियलिटी शो से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद वह टीवी सीरियल्स में भी नजर आईं वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली. उनका एक बड़ा प्रशसंक वर्ग है, जो लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनके टच में रहता है। अपने फैंस के लिए मोहिना भी अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी भी शेयर करती हैं। मोहिना दूसरी बार मां बनी, उन्होंने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया.
प्रेगनेंसी के दौरान भी मोहिना ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम में एक वीडियो के साथ शेयर किया था. 31 मार्च को बेटी को जन्म देने की खबर उनके फैन पेज से लोगो के सामने आई, लेकिन इस बार मोहिना के अकाउंट में इस बात को नहीं साझा किया गया.
बेटी का जन्म हुआ, तो परिवार बेहद खुश
उन्होंने बताया कि मैं हमेशा से एक बेटा और एक बेटी चाहती थी। अयान के बाद पूरे परिवार के लोगों को इस बार बेटी ही चाहिए थी, ऐसे में जब बेटी का जन्म हुआ तो परिवार के सब लोग बेहद खुश हुए। हालांकि प्रेगनेंसी के दौरान मुझे देखकर हर कोई बेटे होने की बात कर रहा था। बेटी पाकर मैं बहुत सुकून में हूं। मेरा परिवार पूरा हो गया।
पति बुलाते हैं स्प्राउट, मैं बुलाती हूं छोटी बाबू
बेटी का नाम पूछे जाने पर मोहिना ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन पंडित जी ने कुंडली बनाई है। हालांकि अभी नामकरण नहीं हुआ है। लेकिन निकनेम हमने रख लिया है। मैं प्यार से छोटी बाबू बुलाती हूं, जबकि सुयश (मोहिना के पति) बेटी को स्प्राउट कहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपने फोटो शेयर नहीं किया तो उन्होंने बताया कि मैं अब अपनी जिन्दगी सच्चे तरीके से जी रही हूंं। अब मुझे यह नहीं लगता कि सोशल मीडिया में ये फोटो डालनी है या वो करना है। बता दें कि मोहिना की शादी बिजनेसमैन व राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले सुयश से साल २०१९ में हुई थी। जबकि साल 2022 में बेटे अयान का जन्म हुआ था। अब दूसरी बार मां बनने का मौका मिला है।
(साभार -: गुड मॉर्निंग न्यूज)
