सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रुम और निर्वाचन प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण

Satnafirst Desk
2 Min Read
सतना 5 अप्रैल. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सतना लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक डॉ एस सुरेश कुमार (आईएएस) ने गुरुवार को सतना पहुंचने के दूसरे दिन शासकीय व्यकंट क्रमांक 1 स्थित स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम, ईव्हीएम परिवहन मार्ग, सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल का निरीक्षण किया। सामान्य प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान मतदान सामग्री वितरण हेतु विधानसभावार मतदान दलों के सामग्री वितरण, मतदान सामग्री के रखने की व्यवस्था, वाहन पार्किग, पुलिस व्यवस्था, मतदान संपन्न होने के पश्चात मतदान सामग्री की वापसी की व्यवस्था एवं गणना कक्षों की जानकारी प्राप्त की।
स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के उपरांत कलेक्ट्रेट में निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिये संचालित प्रकोष्ठों का निरीक्षण कर कामकाजी गतिविधियों का जायजा लिया। प्रेक्षक डॉ कुमार ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ, सी-विजिल, कंट्रोल रुम, 1950 हेल्पलाइन का निरीक्षण किया। उन्होने एमसीएमसी प्रकोष्ठ में तैनात निर्वाचन कार्मिकों द्वारा दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित पेड न्यूज से संबंधित विषय पर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षक डॉ कुमार ने व्यय लेखा प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण किया। प्रकोष्ठ के अधिकारियों से व्यय निगरानी दलों द्वारा की गई कार्यवाहियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और संधारित पंजी का अवलोकन भी किया।
प्रेक्षक ने सी-विजिल, डीसीसी, 1950 और विधानसभावार स्थापित शिकायत शाखा में तैनात कर्मचारियों से अब तक प्राप्त शिकातयों एवं उनके निराकरण की जानकारी ली। निर्वाचन प्रकोष्ठ के निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने सामग्री प्रकोष्ठ और कार्मिक प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण कर गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े, डिप्टी कलेक्टर गोविंद सोनी, नोडल अधिकारी कमलेश्वर सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह, लायजनिंग आत्मप्रकाश चतुर्वेदी, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेंद्र सिंह एवं निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article