मिलेट फसलों के उत्‍पादन के लिये सरकार कार्य कर रही है – मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

Satnafirst Desk
4 Min Read
  • मुख्‍यमंत्री ने “श्री अन्‍न महोत्‍सव” एवं किसान सम्‍मान समारोह में अन्‍नदाता किसानों का किया अभिवादन.
भोपाल, 30 जून. मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रानी दुर्गावती श्री अन्‍न प्रोत्‍साहन योजनांतर्गत श्री अन्‍न महोत्‍सव एवं किसान सम्‍मान समारोह में अन्‍नदाता किसानों का अभिवादन करते हुये कहा कि श्री अन्न हमारी सांस्कृतिक विरासत है। मोटे अनाज की उत्‍पादन में बालाघाट जिले की विशेष पहचान है यहॉ कोदो का इतिहास 3 हजार वर्षो से भी पुराना है। उन्‍होने कहा कि मिलेट फसलों के उत्‍पादन एवं मूल्‍य संवर्धन के लिये सरकार लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि कोदो उत्‍पादक कृषकों को प्रोत्‍साहित करने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा प्रति क्विंटल पर अतिरिक्त एक हजार रुपये अनुदान किसानों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता से प्रदेश का सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास के लिये कार्य कर रही है। प्रदेश मे विकास की धारा अविरल रूप से प्रवाहित होती रहेगी।  केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष कोदो को 4290 रुपये समर्थन मूल्‍य पर खरीदने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों एवं मिलेट मिशन से श्री अन्‍न फसलों का रकबा लगातार बढ़ रहा है।
 किसानों को आर्थिक रूप से सशक्‍त करने के लिये केंद्र सरकार द्वारा 80 लाख किसानों को किसान सम्‍मान निधि के 25 हजार करोड़ रुपये प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते है। वहीं मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा भी मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजनांतर्गत प्रतिवर्ष 12 हजार 500 करोड़ की राशि सीधे पात्र किसानों के खाते में अंतरित की जाती है।
किसान अन्‍नदाता के साथ-साथ बनेंगे ऊर्जा उत्‍पादक
WhatsApp Group Join Now

 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान अन्‍न दाता के साथ-साथ अब बिजली उत्‍पादक भी बनेंगे। सोलर एनर्जी को बढ़ावा देकर किसानों को सोलर ऊर्जा से बिजली उत्‍पादन के लिये प्रेरित किया जायेगा। उन्‍होंने कहा कि बालाघाट जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण की दिशा में उल्‍लेखनीय कार्य किये है। इन सभी कार्यों का दस्‍तावेजीकरण किया जायेगा।

गौ-वंश के मामले में नहीं बरतेंगे कोई कोताही

 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-वंश के संरक्षण एवं संवर्धन के मामले में कोई कोताही बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। प्रदेश में पिछले दिनों 7500 गौवंश को मुक्‍त कराते हुए गौवंश परिवहन करने वाले 1000 व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्‍होंने कहा कि गौ-वंश के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा अब प्रदेश में चरनोई की भूमि को अतिक्रमण मुक्‍त किया जायेगा। ग्राम पंचायतों में गौ-शाला निर्माण के लिये प्रोत्‍साहित किया जायेगा।

स्व-सहायता समूहों को मिला चेक

 

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने आजीविका मिशन के 855 स्‍व-सहायता समूह को 2728.61 लाख रुपये का केश क्रेडिट लिमिट का प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया। यह चेक स्‍व सहायता समूह की दीदी श्रीमती सुनिता राउत और श्रीमती केशवंती राणा को प्रदान किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मिलेट्स के बारे में समूह की दीदीयों से चर्चा कर बैहर विकासखंड के शहद पर विशेष प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती भारती पारधी, कटंगी विधायक श्री गौरव पारधी, लांजी विधायक श्री राजकुमार कर्राहे, पूर्व मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन व रामकिशोर कावरे तथा नपा अध्‍यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर उपस्थित रहे।

Share This Article