सतना 6 मार्च. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जायेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम सभाओं में विभिन्न विभागों के एजेंडा बिन्दुओं को शामिल करने के निर्देश दिये गये हैं।
WhatsApp Group Join Now
ग्राम सभाओं में महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत बाल विवाह न किये जाने हेतु जागरूकता, जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण के लिए जागरूकता के अतिरिक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत गौरव दिवस आयोजन, ई-सेवा केन्द्र पर चर्चा, श्रम विभाग अन्तर्गत संबल योजना तथा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग अन्तर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं तथा जनमन योजना एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं।
महिला मतदाताओं को किया जायेगा जागरूक
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म0प्र0 भोपाल द्वारा 8 मार्च 2024 को विश्व महिला दिवस मनाये जाने के निर्देश दिये है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार द्वारा गर्गी सिंह (यूथ आईकॉन) सतना एवं अर्चना कुशवाहा (यूथ आईकॉन) अमकुई (नागौद) को विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिला मतदाताओं को जागरूक करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने के साथ ही नोडल अधिकारी स्वीप को विश्व महिला दिवस के कार्यक्रमों का वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
