हफ्ता वसूली, चंदा दो धंधा लो, ये मोदी की गारंटी- दिग्विजय

Satnafirst Desk
4 Min Read
भोपाल. 22 मार्च. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने धार की भोजशाला में ASI सर्वे पर कहा कि बीजेपी के पास मुद्दे नहीं है। हर चुनाव में यह हिंदू मुस्लिम करते है। देश में नियम कानून संविधान का पालन होना चाहिए। साथ ही दिग्गी ने इलेक्ट्रोरल बॉन्ड, कांग्रेस के खाते फ्रीज करने, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और खुद के चुनाव लड़ने पर भी बयान दिया है।
शुक्रवार को पूर्व सीएम दिग्विजय ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं। दिग्गी ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। जो मैंडेट मिला है, वह गलत है। इससे लगता है कि इनके अति विश्वास के अनुसार सीट आ जाती है। कांग्रेस के अकाउंट सीज कर दिए, जिनसे bond बीजेपी खरीदती है उन पर ईडी सीबीआई का कैसे साफ हो जाता है। हफ्ता वसूली, चंदा दो धंधा लो, सेल कंपनी यह मोदी की गारंटी हैं।
पांचवीं बार कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज
दिग्विजय ने कहा कि चार लाख करोड़ के 200 प्रोजेक्ट दिए गए, इसे इलेक्ट्रोल बॉन्ड लिया गया। 14 प्रोजेक्ट ऐसे हैं जहां रेड के बाद चंदा लिया गया। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए, ताकि चुनाव न लड़ पाए, पंपलेट न छाप पाए, प्रत्याशियों को पैसा न दे पाए। 31 साल बाद एक मामले में अब नोटिस दिया गया है। अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना, सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ। हमारे अकाउंट से सरकार के खाते में राशि जमा कराई गई। अफसरो ने बैंक अधिकारियों का दबाव डालकर 105 करोड़ जमा कराए।
पहली पार सीटिंग चीफ मिनिस्टर को भेजा गया जेल
दिग्विजय ने आगे कहा कि सीबीआई से कहा जा रहा है, आदमी का गलत हो तो और वसूली करो। इतिहास में पहली बार हुआ कि दो सीटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल भेजा गया। हेमंत सोरेन पर दबाव था कि बीच में आ जाइए। आदिवासी का चरित्र है वो मरना पसंद करेगा, लेकिन आदर्श के साथ समझौता नहीं करेगा। अरविंद केजरीवाल का कसूर इतना था कि नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका यह भी कसूर कि वह इंडिया अलाइंस के पार्टनर हो गए थे।
भय और लालच के कारण जा रहे बीजेपी
दिग्विजय ने आगे कहा कि कांग्रेसियों के पार्टी छोड़ने पर बोले भय और लालच दोनों के मिश्रण के कारण बीजेपी में जा रहे हैं, जिनको सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। दिग्विजय ने चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी लिस्ट नहीं आई है। मैं पार्टी का आदर्श कार्यकर्ता हूं, देश में जहां से भी कहेंगे वहां चुनाव लड़ेंगे। EVM को लेकर कहा कि मशीन छेड़छाड़ करने वाले पकड़े जाएंगे। हम इसके काफी करीब पहुंच गए हैं। जिस दिन हम पहुंच जाएंगे, उस दिन देशद्रोह के आरोप में उनको फांसी दी जाएगी
Share This Article