- नकल का एक प्रकरण शासकीय सीएम राइज उमावि मझगवां में दर्ज
सतना. माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विषय की परीक्षा में 28 हजार 983 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि 579 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल का एक प्रकरण शासकीय सीएम राइज उमावि मझगवां में दर्ज हुआ है।
जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशानुसार सतना और मैहर जिले के सभी 92 केंद्रों में हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने गठित उड़नदस्ते सक्रिय रहे और परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर केंद्रों पर अपनी नजर बनाये रखी।
मैहर एसडीएम सुरेश जादव, तहसीलदार जितेंद्र पटेल द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल एवं शासकीय बालक हाई स्कूल का निरीक्षण कर परीक्षा की गतिविधियों का जायजा लिया गया।
