मैहर के शारदा मंदिर में भक्तों को बड़ी राहत, सामने आया पुलिस का मानवीय चेहरा

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मैहर, 11 अप्रैल. नवरात्रि के समय भक्तों की काफी भीड़ होती है, ऐसे में वृद्धों, विकलांगों को माता के दर्शन करने में काफी कठिनाई होती है, ऐसे में पुलिस बल तत्परता के साथ उन्हें दर्शन करने में पूरी मदद कर रहे हैं। आज पुलिस का दोनो तरह का चेहरा सामने आया, विकलांगों वा बूढ़ी माताओं को दर्शन कराते नजर आए वहीं दर्शनार्थियों को धक्का देते भी दिखे।

यहां यह बता दें त्रिकूट पहाड़ियों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्धपीठ मां शारदा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। वैसे तो यहां रोज ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचते है लेकिन, यहां वर्ष में दो बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पंहुचते हैं।

मैहर में 17 अप्रैल तक मांस-मछली एवं अंडा के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध

धार्मिक नगरी मैहर में 9 से 17 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि मेला आयोजित हो रहा है। इस अवधि में संपूर्ण नगर पालिक क्षेत्र मैहर अंतर्गत मांस, मछली एवं अंडा के क्रय-विक्रय करने को पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया गया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी मैहर विकास सिंह ने दंड प्रक्रिया के संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 17 अप्रैल की मध्य रात्रि तक संपूर्ण नगर पालिक क्षेत्र मैहर में मांस, मछली एवं अंडा का क्रय और विक्रय नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले पर धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article