– कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने भारी वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर की बैठक.
इस बैठक में एडिशनल एसपी मुकेश वैश्य, खनि अधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज राशिद परवेज खान, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं जिले के सभी थाना प्रभारी, प्रेसिडेंट बिड़ला कॉर्पोरेशन, प्रेसिडेंट अल्ट्राटेक सीमेंट, प्रेसिडेंट केजेएस सीमेंट, प्रेसिडेंट प्रिज्म सीमेंट, प्रेसिडेंट रिलायंस सीमेंट उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर बाटड ने वाहन मालिको एवं ट्रांसपोर्टर्स से वाहनों की सूची दो दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के लिये कहा। उन्होने सभी वाहनों के फिटनेस, इंश्योरेंस और ड्राइवर्स के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करने एवं सड़क पर किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर नजदीकी थाने में सूचना देने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने सीमेंट कंपनियों और प्राइवेट खदान मालिको को आदेशित किया कि खदानों से ओवरलोड वाहन पर रोक लगायें और वाहनों पर लोड मटेरियल को ढकने की व्यवस्था करनें के आवश्यक प्रबंध करें। साथ ही सीमेंट फैक्ट्रियों और खदानों के मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें एवं वाहनों पर मटेरियल की ओवर लोडिंग को भी पूर्ण रुप से बंद किया जाये।
