– सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा आकस्मिक निरीक्षण.
– रोज पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.
भोपाल, 22 जुलाई. प्रदेश में स्कूलों का निरीक्षण नहीं करने वाले जेडी-डीईओ पर गाज गिर सकती है। लोक शिक्षण संचालनालय से मैदानी अफसरों को सोमवार से स्कूलों के निरीक्षण का टारगेट दिया गया है। हर माह निरीक्षण का टारगेट पूरा नहीं करने का कारण भी बताना होगा। स्पॉट से ही निरीक्षण के दोरान फोटो और वीडियो अपलोड करनी होगी.
इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता ने शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल प्रदेश के कई जिलों में स्कलों की मानिटरिंग व्यवस्था ठीक नहीं है। इसे देखते हुए इस बार लोक शिक्षण संचानालय ने मैदानी स्तर पर अधिकारियों को स्कूलों की मानिटरिंग का टारगेट दिया गया है। आदेश के अनुसार प्रतिमाह अधिकारियों को स्कूलों का फिजिकल व वर्चुअल अलग-अलग निरीक्षण करना होगा। इसकी रिपोर्ट भी विशर्म पोर्टल पर उसी दिन अपलोड करना होगी।
निरीक्षण नहीं करने वाले अधिकारियों की सीआर में टिप्पणी की जाएगी या उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। किसी कारणवश यदि लक्ष्य की पूर्ति नहीं हुई, तो संचालनालय को कारण सहित बताना होगा। इसके साथ ही निरीक्षण में मिली कमियों की प्राचार्यों के साथ समीक्षा करना होगी।
यह मिला टारगेट
संभागीय संयुक्त संचालक को प्रतिमाह आठ-आठ (फिजिकल व वर्चुअल) स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। जेडी कार्यालय में पदस्थ उप संचालक व सहायक संचालक दस-दस स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। डीईओ को आठ-आठ, सहायक संचालक व बीईओ (डीईओ कार्यालय) को दस-दस व एडीपीसी व एपीसी को दस-दस स्कूलों का निरीक्षण करना होगा।
