सरकार और जनता के बीच संवाद की कड़ी हैं पत्रकार – शुक्ल

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा, 25 फरवरी. उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण कार्य है। पत्रकार कई कठिनाईयों का सामना करते हुए जनता की आवाज बुलंद करते हैं। पत्रकार सरकार और जनता के बीच संवाद की कड़ी हैं। सरकार और प्रशासन को कमियाँ बताकर पत्रकार उस कमी को दूर करने का माध्यम बनते हैं। लोकतंत्र को सशक्त करने का कार्य पत्रकारिता कर रही है। इसीलिए इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ईको पार्क रीवा में आयोजित संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार कल्याण के संबंध में जो मांगे रखी गई हैं उन पर भी समुचित कार्यवाही की जाएगी। समारोह में क्रिकेटर श्री सौम्य पाण्डेय, गायिका सुश्री मान्या पाण्डेय सहित श्रेष्ठ कार्य करने वाले विभिन्न जिलों के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह में संगठन के प्रांताध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया, नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, समाजसेवी गुरमीत सिंह मंगू तथा बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Share This Article