सतना. 24 अप्रैल. कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मंगलवार को अपने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2023 की प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने पर काजल सिंह को सम्मानित किया। कलेक्टर वर्मा ने काजल सिंह को देश की सबसे बड़ी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के प्रयासों के बारे में उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली।
WhatsApp Group Join Now
काजल ने बताया के परीक्षा की सफलता में टाइम मैनेजमेंट बहुत अहम है। इसके अलावा माता-पिता, गुरुजनों का मार्गदर्शन और साथ में तैयारी करने वाले छात्रों से स्टडी में सहयोग मिलता रहा है। इन्हीं सब प्रयासों और सबके सहयोग से यूपीएससी की परीक्षा में 485वीं रैंक प्राप्त हुई है। कलेक्टर श्री वर्मा ने काजल को शॉल-श्रीफल भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य और आगे मिलने वाली नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने शुभकामनायें दी।
