लोकसभा चुनावों में अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ायें – कुमार

Satnafirst Desk
4 Min Read
  • भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने दिये निर्देश.
भोपाल, 6 अप्रैल. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नगर निगम आयुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में संचालित करें, जिससे मतदाता मतदान करने के लिये स्वयं प्रेरित हों। नई दिल्ली में आज ‘मतदान में कम सहभागिता विषय पर सम्मेलन’ में प्रमुख शहरों के नगर निगम आयुक्तों और कुछ जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाता भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अतिरिक्त प्रयास करने के लिए एक साथ विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर आयोग द्वारा मतदाताओं की उदासीनता पर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
Share This Article