सतना में हर घर में 22 जनवरी को 11 खुशियों के दीप जलाएं

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर को पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस क्रम में जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिले भर में भगवान राम के जीवन चरित्र तथा रामकथा के आख्यानों से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस संदर्भ में उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि 22 जनवरी का दिन हम सबके लिए गौरव और उल्लास का दिन है। पूरे प्रदेश में अयोध्या भगवान श्रीराम के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा को त्यौहार के रूप में मनाया जाए। आमजनता को 22 जनवरी को अपने घरों में 11 खुशियों के दीपक जलाने के लिए प्रेरित करें। अयोध्या में मनाए जा रहे भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से हर व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास करे। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर उनके परिसर को सुंदर बनाएं। प्रमुख मंदिरों में विशेष साज-सज्जा कराएं। मंदिरों में रामचरित मानस के पाठ, रामधुन, राम रक्षा स्त्रोत के पाठ जैसे आयोजन भी कराएं।

Share This Article