- दीवार लेखन के माध्यम से मतदान के लिए किया जा रहा जागरूकता.
सतना 30 मार्च. लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान- स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के मार्गदर्शन में जिले भर में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहे हैं। लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दीवार लेखन, शपथ, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
स्वीप गतिविधियों क्रम में जिले के अंतर्गत आने वाले ग्रामों मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरक नारों का दीवाल लेखन किया गया। इस दौरान ग्रामीण मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से “घर- घर रंग लगायेंगे- वोट डालने जायेंगे“, “सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो“, ‘‘प्रजातंत्र से नाता है-हम भारत के मतदाता है’’ जैसे अनके नारों के लेखन का कार्य किया गया। इसी क्रम में नागरिकों द्वारा निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान करने की शपथ ली जा रही है।
जिले के महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाकर नवीन मतदाताओं को वोट का महत्व बताते हुए मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों को प्रसारित करने महाविद्यालयों में नियुक्त कैंपस एबेंसडर्स ने सोहौल गांव में ग्रामीणजनों के बीच चौपाल लगाकर लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी और मतदान दिवस पर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।
