28 मार्च से लिये जायेंगे नाम-निर्देशन पत्र
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सतना के निर्वाचन की अधिसूचना 28 मार्च 2024 को जारी की जायेगी और इसके साथ ही संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सतना के लिए 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक नाम निर्देशन पत्र लिए जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। नाम वापसी 8 अप्रैल तक होगी तथा इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।
सतना संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 जून 2024 को की जायेगी। लोकसभा निर्वाचन 2024 के रिटर्निंग ऑफिसर अनुराग वर्मा सतना जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट भवन के न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक एफ-2 में नाम-निर्देशन पत्र लेंगे। सतना संसदीय क्षेत्र में विधानसभावार सहायक रिटर्निग ऑफिसर भी बनाये गये हैं। जिनमें विधानसभा क्षेत्र 61 चित्रकूट के लिए जीतेंद्र वर्मा, 62 रैगांव के लिए राहुल सिरोढ़िया, 63 सतना के लिए नीरज खरे, 64 नागौद के लिए एपी द्विवेदी, 65 मैहर के लिए विकास सिंह, 66 अमरपाटन के लिए आरती यादव और 67 रामपुर बघेलान विधानसभा क्षेत्र के लिए आरएन खरे सहायक रिटर्निग ऑफिसर होंगे।
25 मार्च तक प्राप्त किये जायेंगे फॉर्म-6
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में 1 अप्रैल 2024 की अर्हता तिथि के मान से दर्ज किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलवा मतदाता सूची में किसी प्रकार का निरसन एवं संशोधन नहीं करने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने सतना और मैहर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आयोग के निर्देशों से अवगत कराते आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
जारी निर्देशानुसार निर्वाचन की घोषणा के पश्चात नाम दर्ज करने के लिये आवेदन पत्र फॉर्म-6 प्राप्त करने की कार्यवाही नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि के 10 दिन पूर्व अर्थात् 25 मार्च 2024 की जावेगी। प्राप्त फॉर्मों का निराकरण 1 अप्रैल तक कर लिया जाये एवं निर्वाचक नामावली की पीडीएफ तैयार कर 2 अप्रैल तक वेंडर को प्रदाय करना सुनिश्चित करें।
प्रेस मुद्रकों की बैठक 22 मार्च को
