राम के दर्शन करने मध्यप्रदेश मंत्री-मंडल के सदस्य सपत्निक आजअयोध्या जाएंगे

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 4 मार्च. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को दोपहर 1.45 बजे कैबिनेट की बैठक के बाद मध्यप्रदेश मंत्री-मंडल के सभी सदस्य सपत्निक अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे. आज भगवान श्रीराम का अद्भुत मंदिर माँ सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। यह सभी देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति में अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा हुई। मुख्यमंत्री डॉ . यादव ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने अवश्य जाने का आह्वान किया।

Share This Article