राज्यमंत्री कृष्णा गौर 26 फरवरी को चित्रकूट और मैहर के प्रवास पर आयेंगी

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना , 25 फरवरी. प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर 26 फरवरी को चित्रकूट और मैहर के प्रवास पर रहेंगी.
निर्धारित कार्यक्रमानुसार राज्यमंत्री गौर प्रातः 6ः40 बजे सतना पहुंचकर चित्रकूट के लिये प्रस्थान करेंगी। प्रातः 9ः30 बजे चित्रकूट पहुंचकर कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा और भगवान कामतानाथ के दर्शन करेंगी।
राज्यमंत्री प्रातः 11 बजे उद्यमिता विद्यापीठ चित्रकूट में आयोजित राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके उपरांत दोहपर 2 बजे मैहर के लिये प्रस्थान करेंगी।
राज्यमंत्री सायं 5 बजे मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करेंगी और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। रात्रि 9ः18 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल रवाना हो जायेंगी।
WhatsApp Group Join Now

Share This Article