राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने आमजनों की सुनी समस्यायें

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना 2 मार्च. नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने शनिवार को विधानसभा कार्यालय रैगांव में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई की।

राज्यमंत्री बागरी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुये संबंधित अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं के निस्तारण के लिये निर्देशित किया।

जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

सतना 2 मार्च. सिविल सर्जन जिला अस्पताल सतना डॉ केएल सूर्यवंशी ने बताया कि 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर बहरेपन और सुनने की क्षमता में कमी के बारे में जागरुक करने जिला अस्पताल सतना के ईएनटी ओपीडी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

जाति प्रमाण पत्र आवेदन के साथ समग्र आईडी अनिवार्य

सतना 2 मार्च. लोक सेवा गारंटी के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र बनबाने के लिए अब आवेदक की या परिवार की समग्र आई.डी.होना अनिवार्य किया गया है। जिले की तहसीलों में स्थापित लोक सेवा गारंटी केंद्र पर जाति के आवेदन क्रमशः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछडे़ वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ के मैन्युअल जाति के आवेदन मैन्युअल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मैन्युअल अन्य पिछडे वर्ग मैन्युअल विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ ब्लड रिलेशन जाति के आवेदन ब्लड रिलेशन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ब्लड रिलेशन अन्य पिछडे़ वर्ग तथा ब्लड रिलेशन विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है।

Share This Article