WhatsApp Group Join Now
सतना 25 फरवरी. नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने रविवार को विधानसभा कार्यालय रैगांव में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों के आवेदनों पर सुनवाई की। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुये संबंधित अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं के निस्तारण के लिये निर्देशित किया।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी आज विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगी
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी प्रातः 10 बजे विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में रैगांव जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्यायें सुनेंगी। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे सतना से चित्रकूट के लिए प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।
राज्यमंत्री बागरी सायं 4 बजे चित्रकूट से बरहना रवाना होंगी और सायं 5 बजे बरहना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात 5.30 बजे बरहना से सतना के लिए प्रस्थान करेंगी। सायं 6 बजे सतना आगमन के उपरांत राज्यमंत्री श्रीमती बागरी रात्रि 8.50 बजे सतना से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
