राज्यमंत्री ने जनता दरबार लगाकर सुनी आमजनों की समस्यायें

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना, 13 जुलाई. नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं।

राज्यमंत्री बागरी द्वारा कुछ समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए.

राज्यमंत्री बागरी ने किया महतैन, सोहावल में वृक्षारोपण

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने शुक्रवार विधानसभा क्षेत्र रैगाव के ग्राम सोहावल के मुक्तिधाम में वृक्षारोपण किया। इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने समस्त देशवासियों से अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री जी का आह्वान देश ही नहीं दुनिया को एक नई दिशा दिखाने वाला है। उन्होंने कहा कि सदियों से भारत भूमि नदियों, पर्वतों और वनों की रक्षा और संरक्षण करने वाली रही है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि एक पेड़ को काटना यानी जीवन के एक क्षण को काटने के समान है साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए।

एक पेड़ मां के नाम और वृहद वृक्षारोपण के अभियान में नागौद जनपद के महतैन गांव में चंडी देवी मंदिर के पास लगभग 2 हेक्टेयर जमीन में एक हजार आम के पौधे एक साथ रोपे गये ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायत के सौजन्य से आयोजित वृक्षा रोपण कार्यक्रम में राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रतिमा बागरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री संजना जैन, एसडीएम एपी द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री आरईएस अश्विनी जायसवाल, जनपद अध्यक्ष नागौद, जिला पंचायत सदस्य विष्णु लोधी, सुभाषचन्द्र बुनकर, सरपंच वासना माली सहित पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदीओ एवं आम ग्रामीणों ने एक-एक आम का पौधा रोपित किया।

Share This Article