भोपाल, 31 जुलाई. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों को बड़ी सौगात दी है. कई दिनों से स्टायपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की मांग को मान लिया गया है.
प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के स्टायपेंड में बढ़ोतरी की है. इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है.
बढ़ाया गया जूनियर डॉक्टरों का स्टायपेंड
प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों का मासिक स्टायपेंड बढ़ाया है. स्टायपेंड के बढ़ाई गई राशि का भुगतान 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा. अब PG डिप्लोमा प्रथम वर्ष के जूनियर डॉक्टरों को 75,444 को मासिक स्टायपेंड मिलेगा. वहीं, PG डिप्लोमा सेकेंड ईयर वालों को 77,764 और PG डिप्लोमा थर्ड ईयर वालों को 80,086 प्रति माह मिलेगा.
बढ़कर इतना हुआ स्टायपेंड
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक- – PG डिप्लोमा फर्स्ट ईयर के जूनियर डॉक्टरों को पहले 72,633 रुपए स्टायपेंड मिलता था, जो अब बढ़ाकर 75,444 रुपये कर दिया गया है. – PG डिप्लोमा सेकेंड ईयर के जूनियर डॉक्टरों का स्टायपेंड 74,867 रुपए से बढ़ाकर 77,764 कर दिया गया है. – PG डिप्लोमा थर्ड ईयर के जूनियर डॉक्टरों का स्टायपेंड 77,102 से बढ़ाकर 80,086 कर दिया गया है. – इंटर्न का स्टायपेंड 13,409 रुपए से बढ़ाकर 13,928 रुपए कर दिया गया है.
सुपर स्पेशिलिटी जूनियर डॉक्टरों का भी बढ़ाया गया स्टायपेंड –
सुपर स्पेशिलिटी फर्स्ट ईयर के जूनियर डॉक्टरों को अब तक 77,102 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 80,086 कर दिया गया है. – सुपर स्पेशिलिटी सेकेंड ईयर का स्टायपेंड 77,102 रुपए से बढ़ाकर 80,086 कर दिया गया है. – सुपर स्पेशिलिटी थर्ड ईयर का स्टायपेंड 77,102 से बढ़ाकर 80,086 कर दिया गया है. – सीनियर रेसीडेंट को अबतक 84,924 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 88,210 रुपए कर दिया गया है. – जूनियर रेसीडेंट को अब अब तक 59,223 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 61,515 रुपए कर दिया गया है.
लंबे समय से कर रहे थे मांग
प्रदेश के जूनियर डॉक्टर लंबे समय से स्टायपेंड़ बढ़ाने की मांग कर रहे थे. इसे लेकर कई बार मोर्चा भी खोल चुके थे. उनके प्रदर्शन के बाद अब सरकार ने उनकी मांग को पूरा कर दिया है.
