रीवा शहर में नगर निगम पहली बार लगा रही डकटेल ग्रिल

Satnafirst Desk
2 Min Read
– अब नहीं होगी यह परेशानी.
रीवा, 10 मई. शहर में हैवी वाहनों के निकलने से नगर निगम द्वारा सीवरेज चेंबरों में लगाई गई ग्रिल टूटने की शिकायते लगातार आती ही रहती थी। जिसके चलते कई बार हादसे भी हो जाते थे। अब निगम ने इसका तोड़ निकाल लिया है। शहर में अब डकटेल ग्रिल लगाई जा रही हैं। यह शहर में पहली बार किया जा रहा है।
बताया गया कि इसकी शुरुआत नगर निगम के जोन क्रमांक 2 सिरमौर चौक से की गई है। लगातार आ रही शिकायतों के बाद कार्यपालन यंत्री एचके त्रिपाठी ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। जिसके बाद उनके द्वारा शहर के ऐसे स्थानों के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया गया। बताया गया कि यह डकटेल ग्रिल काफी मजबूत होती है।
त्रिपाठी ने बताया कि शहर के बीच में कई ऐसे खुले सीवरेज होल हैं जिनको कवर करने के लिए अब तक नगर निगम लोहे की जाली लगाता आया है लेकिन हैवी वाहन निकलने से वह टूट जाती हैं, अपेक्षाकृत इसका परिणाम भी नहीं मिल पाता है। बताया गया कि आए दिन जाली टूटने की शिकायतें आती ही रहती हैं। जिसके चलते अब डकटेल ग्रिल लगाने का निर्णय लिया गया है।
Share This Article