राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रोलर स्केटिंग अंतिम चरण में

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • कलेक्टर ने फाइनल राउंड में पहुंचकर किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन.
WhatsApp Group Join Now

सतना 15 अप्रैल. 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता (रोलर स्केटिंग) 2024 के फाइनल राउंड के विभिन्न आयु वर्गों के मैच रविवार देर रात तक खेले गये। कलेक्टर अनुराग वर्मा और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों की फाइनल राउंड की प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल करही सतना के स्केटिंग खेल मैदान में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के 27 राज्यों के 11, 14, 17 एवं 19 वर्ष के बालक-बालिकायें हिस्सा ले रहे हैं। सतना में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस दौरान 12 एवं 13 अपै्रल को सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा सतना बेला बायपास रोड में ए-4 सिनेमा से डीएनडी रिसोर्ट तक रोड रेस का आयोजन किया गया। शेष सभी प्रतियोगितायें विद्यालय के स्केटिंग रिंक में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के दौरान फोटो फिनिश कैमरा एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से परिणामों में सतत निगरानी आफीशियल द्वारा की गई। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण भी यूटूब के माध्यम से किया गया है। इस मौके पर एसजीएफआई के आब्जर्वर संजीव कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, जिला क्रीडा अधिकारी मीना त्रिपाठी, जिला खाद्य अधिकारी नागेन्द्र सिंह, खेल अधिकारी एसपी तिवारी, पीटीआई धीरेन्द्र सिंह, रवि द्विवेदी, सलकांत बहादुर सिंह, स्कूल के संचालक शम्मी पुरी सहित प्रतिभागी बालक-बालिकायें उनके अभिभावक और कोच तथा मैनेजर उपस्थित थे।

Share This Article