आजकल में मानसून की एंट्री, 35 जिलों में हुई झमाझम बारिश 

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 21 जून. मध्य प्रदेश में तीन दिन से पड़ रही गर्मी के बाद बीती रात को 35 जिलों में देर रात झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजधानी भोपाल में रात से सुबह तक बारिश के साथ तेज हवा चली। अगर मालवा में भी सुबह 7 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार – रविवार को मानसून की एंट्री भारी वर्षा के साथ हो सकती है।

मानसून से पहले मध्यप्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। जिसके वजह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की माने, तो 2 से 3 दिन में मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं एमपी के 35 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने 21 जून की रात तक जबलपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, हरदा, बैतूल, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया कटनी में तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने चेतवानी जारी की है। वहीं जबलपुर, कटनी, सिवनी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

आगर मालवा में हुई तेज बारिश

इधर आगर मालवा जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से प्री मानसून की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। अलसुबह से यहां तेज हवाएं चल रही थी और बिजली की चमक दिखाई दे रही थी, सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई हल्की बारिश देखते ही देखते झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश का दौर करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक जारी रहा जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई और माहौल ठंडा हो गया। बारिश का दौर थमने के बाद उमस का सामना करना पड़ सकता है। बतादें कि क्षेत्र के किसानों ने बोवनी के लिए अपने खेत तैयार कर रखें है और अब उन्हें मानसून की बारिश का इंतजार है।

Share This Article