जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य शिविर

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सीधी. विश्व कैंसर दिवस पर जिला चिकित्सालय सीधी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, उक्त अवसर पर हितग्राहियों को कैंसर से बचाव की जानकारी दी गई।

30 से 65 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों में मुख,स्तन, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर की समय-समय पर जांच, स्वस्थ दिनचर्या, योग, संतुलित आहार, तंबाकू गुटका के प्रयोग न करने की समझाइए दी। जन सामान्य में जागरूकता, समय-समय पर जांच एवं शुरुआती चरण में उपचार से कैंसर रोग में नियंत्रण पाया जा सकता है।

उक्त अवसर पर सिविल सर्जन डॉ दीपा रानी इसरानी, डॉ विभा सिंह, डॉ हरिओम सिंह, डॉ स्वाति सिंह, डॉ माधुरी, डॉ तर्जनी, चिकित्सकी अमला, प्रबंधक हितग्राही उपस्थित रहे।

सिविल सर्जन ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य शिविर जिला चिकित्सालय में 10 फरवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Share This Article