भोपाल /सतना. 14 अप्रैल. रेल प्रशासन नेे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल फेयर पर 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. ये तीनों ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, पिपरिया से होकर गुजरेगी. इन ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे.
अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 09041 उधना- छपरा स्पेशल 12,15,17 और 18 अप्रैल, 2024 को 11.25 बजे उधना से प्रस्थान कर अगले दिन 19.00 बजे छपरा पहुंचेगी. इसी प्रकार 09042 छपरा-उधना स्पेशल 13,16,18 और 19 अप्रैल से 23.00 बजे छपरा से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन प्रात: 07.30 बजे उधना पहुंचेगी.
इसी तरह ट्रेन 09037 उधना-भागलपुर स्पेशल शनिवार और मंगलवार, 13 और 16 अप्रैल को उधना से 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20.00 बजे भागलपुर पहुंचेगी. 09038 भागलपुर-नंदुरबार स्पेशल 14 और 17 अप्रैल को भागलपुर से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार और शुक्रवार को प्रात: 07.00 बजे नंदुरबार पहुंचेगी.
इसी तरह ट्रेन 09039 उधना-जयनगर स्पेशल रविवार को उधना से 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23 बजे बजे जयनगर पहुंचेगी. इसी तरह 09040 जयनगर-नंदुरबार स्पेशल 16 अप्रैल को जयनगर से 02 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12 बजे नंदुरबार पहुंचेगी.
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन 09037 का चलथान और बारडोली स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव होगा.
—
