पहले दल के सदस्य के तौर पर प्रतिमा बागरी ने की ओंकारेश्वर की यात्रा

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल ,मध्य प्रदेश में पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्री पर्यटन वायु सेवा तथा पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरु की गई है। इसके तहत ओंकारेश्वर हेलीकाॅप्टर से गए मंत्रियों के दल में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को भी यात्रा करने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इंदौर से महाकालेश्वर तथा ममलेश्वर (ओंकारेश्वर) के लिए हवाई सेवा के बाद केदारनाथ और यमुनोत्री के समान दतिया, मैहर, ओरछा आदि के लिये कम समय में दर्शन के लिए हेलिकॉप्टर सेवा आरंभ की जाएगी। प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों तक हवाई सुविधा के विस्तार का प्रयास होगा। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अन्य स्थान जैसे कान्हा, बांधवगढ़ तक वायु सेवा का विस्तार करने की भी योजना है। पूर्णतः राज्य शासन द्वारा पोषित इन योजनाओं से राज्य सरकार द्वारा धार्मिक तीर्थाटन के लिए संचालित योजनाओं को जोड़ कर प्रदेश में विद्यमान तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने की व्यवस्था की जाएगी।

 

Share This Article