WhatsApp Group Join Now
सतना, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 का कार्यक्रम घोषित किये जाने के साथ ही सतना एवं मैहर जिला की संपूर्ण सीमा में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आदर्श आचरण संहिता के निर्देशों का पालन कराने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाहियां शुरु कर दी गई हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सतना शहर के प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर कार्यवाहियों का निरीक्षण किया। इन कार्यवाहियों में संपत्ति विरुपण हटाने और यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग का अभियान चलाया गया।
