- भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा.
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह बात भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की गई निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा में कही। राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 871 नाके बनाये गये हैं, जहां पर सतत् निगरानी की जा रही है। लगातार जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।
आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। प्रेक्षकों ने जिलों की टीम द्वारा की जा रही निर्वाचन तैयारियों की जानकारी दी। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे और स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर श्री अंशुमन सिंह भी उपस्थित रहे।
