मतदान से पहले और मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान – राजन

Satnafirst Desk
3 Min Read
  • राजन ने की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रदेश में स्थापित किये गये अंतर्राज्यीय नाकों (इन्टर स्टेट) और राज्य के अंदर नाकों (इन्ट्रा स्टेट) की गतिविधियों की समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों से कहा कि यह सभी नाके सक्रिय कर दिये जायें। यहां स्टॉफ की संख्या बढ़ायें और हर गतिविधि की निगरानी करें।

उड़नदस्ता और निगरानी दल रहें मुस्तैद

राजन ने कहा कि निर्वाचन के परिपेक्ष्य में तैयार किये गये उड़नदस्ता दल और निगरानी दल (एसएसटी) के मॉनिटरिंग सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाये। उन्होंने इन दलों को मुस्तैदी से कार्रवाई करने और इनके कार्यों की रोजाना समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने निर्वाचन में संलग्न किये गये सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विधिवत प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को उनके पदीय कर्त्तव्यों और इन कर्त्तव्यों को पूरा करने के लिये अपनायी जाने वाली निर्धारित प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाये।

सीमावर्ती जिलों में बॉर्डर मीटिंग करायें

राजन ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सीमावर्ती राज्यों के जिला स्तर के पुलिस अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग कराई जाये। इस बैठक में दोनों ही प्रदेशों के पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि सभी जरूरी प्रतिबंधात्मक कार्यवाईयाँ समय-सीमा में हों।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेक श्रोतिय, पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) एवं स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर अंशुमान सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक नागेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article