सतना 17 मई. प्रदेश की समस्त शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया 1 मई 2024 से प्रारम्भ हो चुकी है। प्रवेश लेने के इच्छुक 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अभ्यर्थी 20 मई तक विभागीय पोर्टल पर नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर या स्वयं भी ऑनलाइन प्रकिया द्वारा पंजीयन कर सकते है। आवेदन कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी हेतु प्रवेश विवरणिका विभाग की वेबसाइट www.dsd.mp.gov.in पर उपलब्ध है। शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए पोर्टल पर अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। आईटीआई में संचालित ट्रेड में प्रवेश के लिये 8वीं एवं 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन करने के लिये पात्र होंगे। पंजीयन एवं च्वाइस फिलिंग संबंधी जानकारी अभ्यर्थी अपनी नजदीकी शासकीय आईटीआई में स्थापित हेल्पडेस्क पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
आईटीआई कॉलेज में फिटर के लिए 20 सीट, टर्नर के लिए 20 सीट, मशीनिष्ट के लिए 20 सीट, इलेक्ट्रिशियन के लिए 40 सीट, बेल्डर के लिए 40 सीट, कारपेंटर के लिए 48 सीट, ट्रैक्टर मकैनिक के लिए 40 सीट, डीजल मकैनिक 48 सीट, कोपा के लिए 48 सीट, कम्प्यूटर हार्डवेयर एण्ड नेटवर्किंग के लिए 48 सीट, इलेक्ट्रनिक मकैनिक के लिए 24 सीट, हाडवेयर कम्प्यूटर के लिए 40 सीट, फैशन टेक्नालाजी 40 सीट निर्धारित की गई है।
डी.एल.एड. पाठ्यक्रम के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा अशासकीय महाविद्यालयों में डीएलएड पाठ्यक्रम में शिक्षण सत्र 2024-25 के लिये पंजीयन की प्रक्रिया 13 मई से एम पी ऑनलाईन के माध्यम से शुरू कर दी गई है। उक्त संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद वे अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है।
WhatsApp Group Join Now
