सतना – ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना, 2 मई.  खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय के आदेशानुसार कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के संरक्षण में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को हो गया है।

प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सतना ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड मुख्यालयों में शुभारंभ के अवसर पर 8 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की आयु के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 मई तक खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रातः 5ः30 से 7ः30 बजे तक नियमित दिया जायेगा।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिला मुख्यालय पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यकंट क्रमांक-1 और प्रियंबदा बिड़ला विकास स्कूल में बालक-बालिकाओं को खेल प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक खेल मैदान पर ही पंजीयन करा सकते हैं।

Share This Article