सतना की सूचनात्मक और काम की ख़बरें

Satnafirst Desk
3 Min Read

सावित्रीबाई फुले स्व. सहायता समूह योजनांतर्गत आवेदन 30 जुलाई तक

सतना, 8 जुलाई. मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं विकास निगम के माध्यम से सावित्रीबाई फुले स्व. सहायता समूह योजना प्रारंभ की गई हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति सतना ने बताया कि योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के पंजीकृत समूह में 18 से 55 वर्ष की आयु वर्ग की 10 महिलाओं का समूह गठित किया जायेगा। जिनमें स्वरोजगार के लिए बैंकों की सहायता से सहायता 20 हजार से 2 लाख तक ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
आवेदक समस्त आवश्यक दस्तावेज जैसे आय, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र आईडी, इत्यादि योजना से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित सतना में संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस भर्ती एवं अन्य परीक्षाओं के लिए कोचिंग पंजीयन 9 जुलाई तक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत युवतियो/बालिकाओं के लिए पुलिस भर्ती एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग देने हेतु 30-40 युवतियों/बालिकाओं का नवीन बैच का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 18 से 28 वर्ष, (आरक्षित वर्ग 18 से 33 वर्ष) तक की बालिकायें शामिल हो सकती है। प्रशिक्षण तीन माह दिया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवतियों/बालिकायें 9 जुलाई तक जिला बाल संरक्षण ईकाई कन्या धवारी स्कूल के पास प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक पंजीयन करा सकती हैं। इस संबंध की विस्तृत जानकारी मोबाइल नम्बर 9589527166 से प्राप्त की जा सकती है।

जिला सलाहकार समिति की बैठक 10 जुलाई को

WhatsApp Group Join Now

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक मैहर कलेक्टर रानी बाटड की अध्यक्षता में 10 जुलाई को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। सभी विभागीय अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।

प्लेसमेंट कैम्पस ड्राइव 9 जुलाई को

प्राचार्य शासकीय आईटीआई सतना द्वारा बताया गया कि पीथमपुर द्वारा अप्रेन्टिस शिप हेतु 10वीं एवं इंजीनियरिंग ट्रेड में शासकीय आईटीआई से एनसीवीटी/एससीवीटी में वर्श 2022, 2023, 2024 में 60 प्रतिशत प्राप्त करने वाले पात्र उम्मीदवारों के लिए 9 जुलाई 2024 को प्रातः 10 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सतना में एक दिवसीय प्लेसमेन्ट/कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। कैम्पस ड्राइव में 18 से 25 वर्ष आयु तक के पुरूष बेरोजगार आवेदक जो निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं। वे अपने साथ 3 प्रति में बायोडाटा, आधारकार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट फोटो एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है।

—–

Share This Article