शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अजा वर्ग स्वरोजगार स्थापित करें

Satnafirst Desk
2 Min Read
सतना, 11 जुलाई. म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वर्ग को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए संत रविदास स्व-रोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, सावित्री बाई फुले स्व-सहायता समूह योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजनांतर्गत संचालित की जा रही है।

प्रथम योजना संत रविदास स्वरोजगार योजना जिसमें आवेदक को सेवा अथवा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख रूपए तक एवं निर्माण इकाई के लिए राशि रूपए 1 लाख से 50 लाख रूपए तक का ऋण विभिन्न बैंको से उपलब्ध कराया जाता है। इस हेतु आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक होना आवश्यक है तथा शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो।

डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना जिसमें आवेदक को राशि 10 हजार से 1 लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष तक होना आवश्यक है। इस योजना में लाभ लेने वाले आवेदक को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का बंधन समाप्त किया गया है अर्थात साक्षर होना आवश्यक नहीं है।

आवेदन एमपी ऑनलाइन की समस्त पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इसके लिए आवेदक के पास आय, जाति, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड एक फोटो एवं बैंक की पास बुक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share This Article